• Wed. Mar 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

मेरठ में महिला की पेचकस घोंपकर की हत्या,पति हिरासत में

ByParyavaran Vichar

May 30, 2024

मेरठ। मेरठ के भावनपुर थाना स्थित जयभीमनगर निवासी दीपा पत्नी ललित की देर रात करीब दो बजे उसके पति ने पेचकस गोदकर हत्या कर दी। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी करते हुए दीपा की हत्या की जानकारी उसके मायके वाले गांव कमालपुर थाना मेडिकल को दी।

वही पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मोके से मृतक के पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मेडिकल थाना के गांव कमालपुर निवासी प्रीतम सिहं जाटव ने अपनी बेटी दीपा की शादी दस साल पूर्व जयभीमनगर के ललित पुत्र नरेंद्र के साथ की थी।

ललित पेशे से निजी नर्सिंग होम की एंबुलेंस चलाकर अपनी पत्नी दीपा और दो बच्चो अंशुमन(7) गुन्नू (6) का भरण पोषण करता था। रात को लगभग दो बजे के ललित ने अपनी पत्नी दीपा के उपर पेचकस से अनगिनत वार करते हुए मोत के घाट उतार दिया। इसी बीच मामले की जानकारी मिलने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं पुलिस ने मृतक के पति को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी। इस संबंध मे एसओ भावनपुर संजय द्विवेद्वी ने बताया कि मृतक के परिजनो की ओर से कोई तहरीर नही दी गई। तहरीर आने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *