पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं, इस बार धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर महिलाओं के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। मिली जानकारी के अनुसार, शालिग्राम ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर तिवारी परिवार पर हमला बोल दिया और लाठी डंडों से मारपीट की। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
बताया जा रहा है कि मामले में FIR भी दर्ज हो चुकी है। यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग विवादों की वजह से चर्चाओं में रह चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने ही साथी जीतू तिवारी के घर अचानक हमला कर दिया जिसमें घर में मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान मारपीट में कई महिलाओं को गंभीर चोटे भी आई है।
बताया जा रहा है कि बालिकाओं के साथ में भी मारपीट की गई है और उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। शालिग्राम कुछ समय पहले टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ मारपीट को लेकर भी विवादों में रहे हैं। लेकिन इस बार उनकी दबंगई का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।धीरेन्द्र शास्त्री के भाई पर आरोप है कि उसने अपने ही दोस्त जीतू तिवारी के घर घुसकर उससे मारपीट की है। पीड़ित जीतू तिवारी ने बताया कि शालिग्राम गर्ग ने उसके मां, बहन और भांजी के साथ मारपीट की है।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
उन्होंने यह भी बताया कि दोनों दोस्त हैं। शालिग्राम कहता है कि जो हम करते हैं तुम भी वही करो। वह गलत काम करता है। नशा करता है। लेकिन मैं उसके साथ नहीं रहता इस वजह से उसने घर आकर मेरे परिवार के सदस्यों से मारपीट की है। पीड़ित ने आगे बताया कि धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिग्राम ने मेरे घर घुसकर मां को मारा, पिता को मारा, बहन के साथ बदतमीजी की। नबालिग भांजी का हाथ तोड़ दिया। उसके कपड़े फाड़ दिए। उसने यह भी कहा कि पुलिस ने मामूली गाली गलौच का मामला लिख दिया है। चाहे मेरी जान चली जाए लेकिन मैं इस शालिग्राम को नहीं छोड़ूंगा।

