• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

प्रेम विवाह के 7 माह बाद कत्ल: जिस पत्नी को जान से ज्यादा करता था प्यार, उसे दी इतनी दर्दनाक मौत; कांप गए लोग

ByParyavaran Vichar

Jun 1, 2024

आगरा। आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र के बापू नगर में बृहस्पतिवार रात 8 बजे मुस्कान (23) को पति ने मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के पर दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने प्रेम-विवाह किया था।

खंदारी के बापू नगर खंदारी निवासी मुस्कान की अमन से दोस्ती थी। एक साल पहले उसके परिजन को जानकारी हुई। दोनों की जिद पर परिजन ने उनकी सात महीने पहले शादी करा दी। शादी के पांच महीने अमन मुस्कान को लेकर अपने घर रहा। दो महीने पहले पत्नी के साथ किराए के मकान में रहने लगा। बृहस्पतिवार रात 8 बजे अमन ने मुस्कान के भाई को वारदात की जानकारी दी। भाई को मौके पर बहन का शव जला हुआ मिला। कमरे में मिट्टी के तेल की कैन पड़ी थी।

हरीपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर अमन को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ करने पर आरोपी फूट-फूटकर रोने लगा। उसने बताया कि मुस्कान अलीगढ़ के किसी लड़के से फोन पर बात करती थी। उसने पत्नी को ऑनलाइन रुपये भी भेजे थे। उसने विरोध किया तो पत्नी उस पर दबाव बनाने लगी कि अब अलीगढ़ में ही रहेंगे। इस बात पर उसे गुस्सा आ गया। उसने मिट्टी का तेल डालकर पत्नी को जला दिया।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *