• Sat. Apr 19th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

वरमाला डालते ही दूल्हे को लड़की लगी मारने, देखें वीडियो

ByParyavaran Vichar

Dec 28, 2023

दुनिया में हर लड़की की ये ख्वाहिश होती है कि उसे एक अच्छा पति मिले। इसके लिए वह न जाने भगवान से कितने मन्नत मांगती हैं। लेकिन जब शादी वाले ही दिन किसी लड़की को पता चले कि उसके पति एक नंबर का बेवड़ा है और वह शादी वाले दिन भी दारू पीकर आया है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन वरमाला के दौरान अपने होने वाले पति पर नाराज हो जाती है और सभी मेहमानों के सामने ही उस पर थप्पड़ों की बरसात कर देती है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि वरमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। तभी जैसे ही दूल्हा दुल्हन के गले में वरमाला डालने के लिए आगे बढ़ता है। दुल्हन दूल्हे के मुंह से आ रही दारू की बद्बू को भांप लेती है और वह गुस्से से आग बबूला हो जाती है। दुल्हन दूल्हे को स्टेज पर ही मारने लगती है। दुल्हन अपने गले में वरमाला नहीं डलवाती है और वह दूल्हे को दनादन थप्पड़ जड़ने लगती है। दूल्हा और बाकी मेहमान स्टेज पर खड़े-खड़े बस तमाशा देखते रह जाते हैं। दुल्हन वहां से नाराज होकर चली जाती है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लोग धड़ल्ले से शेयर करते जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख लोगों ने देखा और तमाम लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। कई लोगों ने दुल्हन के इस कदम को सही बताया। एक यूजर ने कहा- चलो अच्छा हुआ कि दुल्हन को समय से पहले पता चल गया कि दूल्हा नशेड़ी है। दूसरे ने लिखा- शादी हुई या नहीं। तीसरे ने लिखा- दूल्हे की तो सारी दारू उतर गई होगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *