• Sat. Apr 19th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

नई दिल्ली-कटरा, पुरानी दिल्ली-अमृतसर के बीच जल्द होगा वंदे भारत का संचालन

ByParyavaran Vichar

Dec 27, 2023

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में एक साथ 5 नई वंदे भारत ट्रेन और देश की पहली अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं. नई दिल्ली-कटरा और पुरानी दिल्ली अमृतसर के बीच चलने वाली दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस की संभावित समय सारिणी जारी कर दी है।

एक वंदे भारत के प्राथमिक स्टेशन में बदलाव भी किया गया है। पहले जो वंदे भारत नई दिल्ली से अमृतसर चलनी थी, वह अब पुरानी दिल्ली से अमृतसर के बीच चलेगी। संभावना है कि शेड्यूल जारी होने के बाद अगले दो हफ्ते के भीतर दोनों ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है।

रेलवे की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, पुरानी दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का संभावित समय शाम 5:27 बजे है और फिर रवाना होने का 5:29 बजे. अमृतसर से दिल्ली की तरफ जाने के लिए वंदे भारत का अंबाला कैंट स्टेशन पर सुबह 11:34 बजे ठहराव और 11:36 बजे रवानगी होगी।

वहीं नई दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली नई वंदे भारत का अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचने का संभावित समय शाम 5:15 बजे और प्रस्थान 5:17 पर होगा। वहीं कटरा से वापसी में वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 11:48 बजे अंबाला कैंट स्टेशन पहुंचेगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *