• Mon. Jul 28th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

दिल्ली में किशोरी से दुष्कर्म: पिस्टल की नोक पर किया घिनौना काम, विरोध करने पर 5वीं मंजिल से फेंका

ByParyavaran Vichar

Jul 25, 2024

नई दिल्ली। द्वारका नॉर्थ में सोमवार को एक युवक ने पिस्टल दिखाकर किशोरी (16) से दुष्कर्म कर दिया। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे 5वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में किशोरी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे डीडीयू अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर दुष्कर्म, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं, किशोरी से पहले भी सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी जेल से बाहर आने के बाद पीड़िता पर बयान बदलने का दबाव बना रहे थे। ऐसे उन आरोपियों पर ही वारदात का शक है।

इधर, मामले की जांच कर रही पुलिस अधिकारियों ने इससे इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी और किशोरी पहले से एक दूसरे को जानते हैं। आरोपी की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने आरोप लगाया है कि सोमवार को पिता किसी काम से दिल्ली से बाहर गए थे। मां भी दूसरे बच्चों के साथ बाहर थी। इस बीच आरोपी घर पहुंचा और पिस्टल दिखाकर पास की इमारत में ले गया। पांचवीं मंजिल की छत पर आरोपी ने दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे नीचे फेंक दिया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *