• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष बने विजेंद्र गुप्ता,सीएम रेखा गुप्ता ने रखा था प्रस्ताव

ByParyavaran Vichar

Feb 24, 2025

नई दिल्ली: रोहिणी से भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा गुप्ता का नाम प्रस्तावित किये जाने के बाद उन्हें ध्वनि मत से विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। उनकी उम्मीदवारी का ीाारतीय जनता पार्टी के मनजिंदर सिंह सिरसा ने समर्थन किया। उनके निर्वाचित होने के बाद, सीएम रेखा और विपक्ष की नेता आतिशी सदन की परंपरा के अनुसार उनके साथ आसन तक गए। रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी भाजपा उम्मीदवारों के बीच सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

उन्होंने 37,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की। हालांकि, तुरंत बाद में आप विधायकों ने दिल्ली विधानसभा के अंदर विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने आरोप लगाया कि सीएम कार्यालय से डॉ0 बीआर अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटा दी गई हैं। इसको स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने गैरजिम्मेदाराना बताया। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह एक शिष्टाचार संबोधन था। आपको इसे राजनीतिक मंच नहीं बनाना चाहिए था। विपक्ष नहीं चाहता कि सदन सुचारू रूप से चले।

आप सदन को बाधित करने के इरादे से आई है।सदन की गरिमा बनाए रखें। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले दिन में, एलजी वीके सक्सेना ने प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली को शपथ दिलाई, जिन्होंने आठवीं विधानसभा के पहले सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण सुबह 11 बजे शुरू हुआ और सबसे पहले सीएम रेखा शर्मा ने शपथ ली। उनके बाद उनके मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री और अन्य भाजपा, आप विधायक भी थे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *