• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव-2025 का भव्य समापन,मंत्री जोशी ने की शिरकत

ByParyavaran Vichar

Mar 4, 2025

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड जनजातीय महोत्सव-2025 के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने गणेश जोशी ने देशभर के विभिन्न जनजाति समाज द्वारा बनाए गए उत्पादों पर आधारित स्टॉलों का भी अवलोकन किया और उनकी सराहना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उड़ीसा जनजाति के कलाकारों के साथ सांस्कृतिक नृत्य भी किया।अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम के भव्य और सफल आयोजन के लिए राज्य जनजातीय शोध संस्थान, उत्तराखंड देहरादून को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनजातीय समुदायों के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को प्रतिवर्ष आयोजित करने की घोषणा की गई थी। यह पहल जनजातीय विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जनजातीय समुदायों तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “पीएम जनमन” और “धरती आबा जनजाति उत्कर्ष अभियान” जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। ये योजनाएं जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।

मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि जनजातीय विकास के बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जनजातीय समाज की कला, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए ऐसे महोत्सवों का आयोजन आवश्यक है। इस तरह के आयोजनों से जनजातीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है और नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझने और अपनाने का अवसर प्राप्त होता है।उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जनजातीय शोध संस्थान और उनकी पूरी टीम को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को और भव्य तरीके से आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।इस अवसर पर विधायक खजान दास, अध्यक्ष श्रम बोर्ड कैलाश पंत, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, निदेशक जनजाति कल्याण संजय टोलिया, अपर निदेशक योगेन्द्र रावत, कार्यक्रम संयोजक और समन्वयक राजीव सोलंकी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post