• Wed. Mar 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

राजपुर रोड पर चार मजदूरों के लिए काल बनी कार का चालक गिरफ्तार

ByParyavaran Vichar

Mar 13, 2025

देहरादून: राजधानी देहरादून के राजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने कल बुधवार रात को सड़क किनारे चल रहे चार मजदूरों को रौंदा डाला था। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक गाड़ी को रोकने के बजाय वहां कुछ दूरी पर खड़े स्कूटर को टक्कर मारकर भाग गया।



पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर चालक को हिरासत में लिया है। मर्सिडीज में भांजे को सैर कराने के लिए मामा निकला था, लेकिन चार मजदूरों के लिए कार काल बन गई।गुरुवार को एसएसपी अजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेस कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मर्सडीज कार में मामा-भांजा सवार थे। भांजा 12 साल का है। जबकि युवक 22 साल का है जो कि कार चला रहा था। युवक दिल्ली निवासी है और अपनी रिश्तेदारी में देहरादून में रह रहा था। युवक के जीजा यहां रहते थे।



उन्हीं की कार लेकर निकले थे। कार की रफ्तार 70 से 75 बताई जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 22 वर्षीय चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद वह कार को खड़ी कर दोस्त की स्कूटी लेकर भाग गया था। बच्चे से भी पूछताछ की गई है। सीसीटीवी भी खंगाले गए। बताया कि हिट एंड रन में युवक को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कैमरा नहीं था।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *