• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

महेंद्र भट्ट ने देहरादून में प्रस्तावित नियो मेट्रो ट्रेन का मुद्दा सदन में उठाया

ByParyavaran Vichar

Mar 25, 2025

देहरादून  : राज्यसभा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने देहरादून में प्रस्तावित नियो मेट्रो ट्रेन का मुद्दा सदन में उठाया है। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा बताया गया कि इस परियोजना के मूल्यांकन, व्यवहार्यता और संसाधनों की उपलब्धता पर विमर्श प्रक्रिया जारी है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"



स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

श्री भट्ट द्वारा राज्यसभा में अतारांकित प्रश्न संख्या 2591 के तहत केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री से नियो ट्रेन प्रॉजेक्ट को लेकर जानकारी मांगी। जिसमें पूछा गया कि देहरादून, उत्तराखंड में नियो मेट्रो चलाने के संबंध में सरकार के पास कोई प्रस्ताव विचाराधीन है और उसकी क्या स्थिति है? उसमें विलंब के क्या कारण हो सकते हैं और कब तक इसे पूर्ण किया जा सकता है?



जिसके उत्तर में आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की तरफ बताया गया कि देहरादून में मेट्रो नियो परियोजना का प्रस्ताव उनके मंत्रालय को प्राप्त हुआ था। मेट्रो प्रस्तावों की लागत अत्यधिक होती है और ये केंद्र सरकार में मूल्यांकन की गहन प्रक्रिया से गुजरते हैं, जिसमें शहर के लिए उपयुक्त परिवहन के अन्य लागत प्रभावी साधनों की संभावनाओं पर विचार करना शामिल है। ऐसी परियोजनाओं की स्वीकृति ऐसी मूल्यांकन प्रक्रिया के परिणाम, प्रस्ताव की व्यवहार्यता और संसाधनों की उपलब्धता पर निर्भर करती है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post