• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

मुसलमानों के डेमोक्रेटिक राइट्स का क्रॉस वायलेशन हुआ: चौधरी सुनील सिंह

ByParyavaran Vichar

Mar 27, 2025

लखनऊ: लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने प्रदेश में मुसलमानों की सुरक्षा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ना तो हिंदू सुरक्षित है और ना ही मुसलमान। मुसलमानों को लेकर जो बयान दिया जा रहे हैं वो सत्यता से परे हैं। सुनील सिंह ने बयान जारी करके कहा कि प्रदेश में जितने हिंदू सुरक्षित हैं, उतने ही मुसलमान भाई सुरक्षित हैं, ये गलत है। सच्चाई ये है कि जबसे उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई है तब से प्रदेश में न तो हिंदू सुरक्षित हैं और न ही मुसलमान।



प्रदेश में मुसलमान त्योहार नहीं मना पा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि आठ वर्षों में सरकार ने किसानों की उपलब्धि पर क्या कार्य किया? एक भी उपलब्धि नहीं है? गन्ना किसानों के गन्ने का मूल्य कितना बढ़ा, कितना घटा? इसको सरकार नहीं बता रही है? बेरोजगारों को कितना रोजगार मिला नहीं बता रही है? महंगाई आसमान पर है। इन आठ वर्षों में महंगाई कितनी कम हुई है ?उसको सरकार नहीं बता रही है। सरकार का सिर्फ मुख्य विषय है हिंदू-मुस्लिम।



उन्होंने आरोप लगाया कि जनता ने रामपुर, संभल उत्तर प्रदेश में के कई हिस्सो में दंगे देखे हैं। मुसलमानों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। मौजूदा भाजपा सरकार अल्पसंख्यक विरोधी सरकार है। अल्पसंख्यक का मतलब सिर्फ मुसलमान नहीं होता है। यूपी में उनका हक छीना जा रहा है। देश छोड़िए, ह्यूमन राइट्स कमीशन छोड़िए, हाईकोर्ट छोड़िए, सुप्रीम कोर्ट छोड़िए, अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियां यह बताती हैं कि 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के साथ उनके डेमोक्रेटिक राइट्स का क्रॉस वायलेशन हुआ है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *