• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

संविधान की समझ बेहतर नागरिक बनने के लिए जरूरी :रेखा आर्या

ByParyavaran Vichar

Mar 29, 2025

देहरादून :  नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता में समिष्ठा, अवधेश नौटियाल और ईशा कोठारी विजेता बने हैं। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को विजेताओं को सम्मानित किया।नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा यह आयोजन शुक्रवार को विधानसभा स्थित सभागार में आयोजित किया था।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"



स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

जनपद स्तर पर कोई युवा संसद प्रतियोगिता में विजेता रहे युवाओं ने हिस्सा लिया।समापन अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारे युवा अगर संसदीय प्रणाली और देश का संविधानिक व्यवस्था की अपनी समझ को बेहतर बनाएं तो इससे उन्हें अच्छा नागरिक बनने में मदद मिलेगी।रेखा आर्या ने कहा कि हमारे युवा ही आने वाले समय में प्रदेश और देश का नेतृत्व करेंगे, इसके लिए उन्हें पूरी तरह तैयार होना होगा।



मंत्री रेखा आर्या ने प्रतियोगिता के विजेताओं को एक दो और तीन अप्रैल को संसद भवन में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की युवा संसद प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक अनिल कुमार सिंह, राज्य एनएसएस अधिकारी सुनैना रावत, ललित जोशी, जिला युवा कल्याण अधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post