• Wed. Mar 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

ग्राम्य विकास मंत्री जोशी ने की PMGSY अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा

ByParyavaran Vichar

Apr 3, 2025

देहरादून : ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में पीएमजीएसवाई के तहत सड़कों और पुलों के निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने खासतौर पर सड़कों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्यों की भी नियमित जांच की जाए और ठेकेदारों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, मंत्री गणेश जोशी ने भू-स्वामियों को मुआवजे के लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने और निर्माण कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के तहत सरखेत, सहस्त्रधारा-सरोना, कार्लीगाड़-सिल्ला आदि क्षेत्रों में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों को निर्धारित समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के भी निर्देश दिए।बैठक में मुख्य मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई संजय कुमार पाठक, मनीष मित्तल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *