• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

मंत्री गणेश जोशी ने 11वें दून योग महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ

ByParyavaran Vichar

Apr 11, 2025

देहरादून  :  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित बी.एस. नेगी महिला प्राविधिक प्रशिक्षण संस्थान, ओ.एन.जी.सी. कोलागढ़ में आयोजित 11वें दून योग महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया।इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने योग महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं योगाचार्यों को सम्मानित भी किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने में सहायक है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"



स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

उन्होंने योग के लाभ गिनाते हुए कहा कि योग से मनोबल, एकाग्रता और सीखने की क्षमता बढ़ती है, साथ ही यह व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है।मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने योग को वैश्विक पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि “योग न केवल हमें स्वस्थ रखता है, बल्कि जीवन में संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में योग को अपनी जीवन पद्धति में शामिल करना अत्यंत आवश्यक है।



उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं और निरोगी जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। इस दौरान महायोगी जीतानन्द महाराज ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को पुस्तक भी भेंट की।इस अवसर पर राज्यमंत्री डॉ. जे. एन.नौटियाल, योगाचार्य विपिन जोशी, चेयरमैन बी.एस.नेगी महिला पॉलिटेक्निक हर्षमणि व्यास, महायोगी जीतानन्द महाराज, ऋषि राज भगत, प्रधानाचार्य नमिता ममगई, डॉ.मथुरा दत्त जोशी, विजय जुयाल, अक्षय गौड आदि उपस्थित रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post