• Sat. Jul 26th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

धर्मस्थल से चीखने की आवाजें…अंदर हो रहा था घिनौना काम, पांच साल की मासूम का किया ऐसा हश्र; कांप गए लोग

ByParyavaran Vichar

May 28, 2025

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में जघन्य आपराधिक घटनाओं में भी लापरवाही बरती जा रही है। धर्मस्थल परिसर में खेल रही पांच साल की बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया था। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दस दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है।

घटना जगदीशपुरा इलाके की है। 18 मई की सुबह पांच साल की बच्ची घर के पास स्थित धर्मस्थल के परिसर में खेल रही थी। बच्ची की दादी ने बताया कि पड़ोस की कॉलोनी का पवित्र उर्फ पम्मी बच्ची को परिसर के एक किनारे में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर धर्मस्थल की देखरेख करने वाले पहुंचे और उन्होंने शोर मचा दिया। बच्ची के परिजन भी पहुंच गए लेकिन आरोपी भाग निकला। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को कॉलोनी के पास से पकड़ लिया। उसे थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि उस समय आरोपी को पुलिस ने थाने से मंदबुद्धि का बताकर छोड़ दिया। बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता है, एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने मंदबुद्धि बताया था। घटना के संबंध में 26 मई को एक वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि परिजन ने पहले घटना छेड़खानी की बताई थी। आरोपी के छोड़े जाने की जानकारी नहीं है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *