• Fri. Nov 6th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

अल्मोड़ा: दो लोगों ने चिकित्सकों पर गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का लगाया आरोप

ByParyavaran Vichar

Jun 13, 2025

अल्मोड़ा । अल्मोड़ा में दो लोगों ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर गलत मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने का आरोप लगाया है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

नर सिंह बाड़ी निवासी गजेंद्र सिंह और दुगालखोला निवासी नरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने बताया कि बुधवार शाम वे अपने पैतृक गांव डोबा क्वारब गए थे, जहां पारिवारिक विवाद के चलते उनकी मां ने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई और बिना दूसरे पक्ष को बुलाए मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

दोनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के चिकित्सक ने पक्षपातपूर्ण और गलत मेडिकल रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post