• Tue. Jul 29th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

अल्मोड़ा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, जूट बैग प्रशिक्षण शुरू

ByParyavaran Vichar

Jun 19, 2025

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा  जिले में महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाते हुए मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला विज्ञान शोध समिति, उत्तराखंड राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) और मानसखंड साइंस सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम सभागार में पांच दिवसीय जूट बैग प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई है।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने महिलाओं से अपील की कि वे प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाएं। प्रशिक्षिका मंजू राणा ने महिलाओं को जूट बैग निर्माण की तकनीकी जानकारी दी।

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की मैनेजर शांता गुरुरानी ने महिलाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की, जबकि संस्था के सचिव कमल पांडे ने महिला सशक्तीकरण की महत्ता पर प्रकाश डाला।

इस प्रशिक्षण में 20 महिलाओं को जूट बैग बनाना सिखाया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष हेमंत कुमार जोशी ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम संस्था की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक और सराहनीय प्रयास है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *