• Sat. Sep 26th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड लोअर PCS परीक्षा का परिणाम जारी, आयुष बेलवाल ने किया टॉप

ByParyavaran Vichar

Sep 26, 2026

देहरादून। लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने लोअर PCS परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में देहरादून के आयुष बेलवाल ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं जसपुर के बिक्रांत सिंह दूसरे और देहरादून की हिमानी लोहानी तीसरे स्थान पर रहीं।

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के अनुसार, इस भर्ती के लिए 13 दिसंबर 2024 को विज्ञापन जारी किया गया था। कुल 113 पदों के लिए 88,688 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। पिछले वर्ष 11 मई को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में 1,758 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इसके बाद 13 और 14 सितंबर को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 406 अभ्यर्थी सफल हुए।

सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 27 जुलाई से 3 सितंबर 2026 के बीच आयोजित किए गए। अंतिम परिणाम में कुल 113 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

इन पदों पर हुआ चयन

चयनित अभ्यर्थियों में नायब तहसीलदार के 36, उप कारापाल के 14, पूर्ति निरीक्षक के 36, विपणन निरीक्षक के 6, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के 5 और आबकारी निरीक्षक के 5 पद शामिल हैं।

इसके अलावा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के 2, गन्ना विकास निरीक्षक के 6 और खांडसारी निरीक्षक के 3 पदों पर भी अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

टॉप-10 में इन अभ्यर्थियों ने बनाई जगह

  1. आयुष बेलवाल – देहरादून

  2. बिक्रांत सिंह – जसपुर

  3. हिमानी लोहानी – देहरादून

  4. अनिमेश पुनेठा – लोहाघाट

  5. भूपेश सिंह नगरकोटि – बागेश्वर

  6. रोहन नाथ – अल्मोड़ा

  7. लोकेश सिंह सजवाण – रुद्रप्रयाग

  8. कार्तिक भट्ट – बागेश्वर

  9. करिश्मा मनकोटि – हल्द्वानी

  10. प्रतीक्षा राज चौहान – हल्द्वानी

श्रेणीवार कटऑफ

  • सामान्य और ओबीसी: 282 अंक

  • अनुसूचित जाति: 252 अंक

  • अनुसूचित जनजाति: 263 अंक

लोअर PCS परीक्षा के अंतिम परिणाम के साथ लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिली है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *