• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

कुमाऊं महोत्सव के दूसरे दिन स्कूली बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां

ByParyavaran Vichar

Jun 23, 2025

अल्मोड़ा । अल्मोड़ा के जीआईसी मैदान में आयोजित कुमाऊं महोत्सव के दूसरे दिन स्कूली बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

रविवार की शाम स्टार नाइट में लोकगायक विक्की और सूरज ने कुमाऊंनी-गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया। “खिड़की में बै रोली”, “क्रीम पाउडर घिसनी किलै नै” और “स्वर्ग तारा हाई जुनैली राता” जैसे लोकप्रिय गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए।

लोक नृत्य कलाकार खुशी बिष्ट की प्रस्तुति ने विशेष रूप से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने सभी दर्शकों व आयोजकों का आभार जताया। आयोजन को सफल बनाने में अमरनाथ सिंह नेगी, हरीश कनवाल, हर्षित तिवारी, डॉ. संतोष बिष्ट सहित कई गणमान्य लोग सक्रिय रहे।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *