• Fri. Nov 6th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार युवक कोर्ट से दोषमुक्त

ByParyavaran Vichar

Jun 27, 2025

अल्मोड़ा। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो श्रीकांत पांडेय की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में सबूतों के अभाव में आरोपी को दोषमुक्त कर दिया है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मामला 26 जुलाई 2023 का है, जब द्वाराहाट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने अजय सैनी, निवासी चिल्किया (रामनगर), को कोसी बैराज से गिरफ्तार किया और नाबालिग को बरामद किया।

इसके बाद पीड़िता के बयान दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत न्यायालय में दर्ज किए गए और मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 363 (अपहरण) तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

हालांकि, अदालत में सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी दुष्कर्म की पुष्टि करने में असमर्थ रहे। पर्याप्त सबूत न होने के कारण विशेष न्यायाधीश ने आरोपी को दोषमुक्त कर दिया।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post