• Fri. Nov 6th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, सीएम धामी ने की सतर्क रहने की अपील

ByParyavaran Vichar

Jun 28, 2025

उत्तराखंड । उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पर्वतीय और कुछ मैदानी इलाकों में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मौसम पर लगातार नजर बनाए हुए है और आपदा प्रबंधन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा चुकी हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने विशेष रूप से उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों से समय से पूर्व परीक्षा केंद्रों के लिए प्रस्थान करने का अनुरोध किया है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से भूस्खलन, यातायात अवरुद्ध और जनहानि की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई स्थानों पर यातायात प्रभावित है और राहत व बचाव कार्य जारी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post