• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

पति ने की पत्नी की हत्या, खुद का भी गला काटने की कोशिश

ByParyavaran Vichar

Sep 28, 2024

उत्तराखंड में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के कपकोट थाना क्षेत्रांतर्गत गैरखेत गांव में किराये के मकान में रह रहे नेपाली मजदूर ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद का भी गला काटने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भर्ती कराया है। जबकि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार नेपाली मूल के सगुने कामी (35) पुत्र अमरेक कामी मूल निवासी जिला मोहू, नेपाल क्षेत्र में मजूदरी का काम करता है। वह अपनी पत्नी शारदा (32) और तीन बच्चों के साथ गैरखेत में किराये पर रहता है।

बृहस्पतिवार की शाम वह शराब के नशे में घर पहुंचा और रात एक बजे करीब उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच उसने नशे में पत्नी पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इस हमले में उसकी मौत हो गई। पत्नी को मरा देख उसने अपना भी गला काटने का असफल प्रयास किया। ग्राम प्रधान दरवान सिंह ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना के बाद एसओ कैलाश बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लिया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। एसओ बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पति के शराब के नशे में होने के कारण दोनों में कहासुनी हुई और इस घटना में महिला की मौत हो गई। एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *