• Wed. Mar 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

रिक्शा पलटने से महिला समेत तीन लोग घायल

ByParyavaran Vichar

Jul 17, 2025

देहरादून |  हरिद्वार जनपद के भगवानपुर क्षेत्र में ग्राम सिसोना के पास बुधवार दोपहर एक रिक्शा के पलट जाने से महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, रिक्शा चालक यात्रियों को लेकर भगवानपुर कस्बे से औद्योगिक क्षेत्र की ओर जा रहा था। ग्राम सिसोना के पास अचानक एक टायर गड्ढे में जाने से रिक्शा पलट गया।

घटना में राजेश कुमार, राहुल और नरेशो देवी (निवासी: यमुनानगर) घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए सभी घायलों को रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *