• Wed. Mar 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

जंगल घास लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, घायल महिला को अस्पताल में किया भर्ती

ByParyavaran Vichar

Sep 30, 2024

पौड़ी (श्रीनगर)। पौड़ी तहसील चौकीसैंण के ग्राम मरखोला की एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला के गाल, हाथ व कंधे पर गुलदार ने नाखून के निशान मारे हैं। महिला के शोर मचाने पर गुलदार भागा। ग्रामीणों ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाकीसैंण में घायल महिला को भर्ती कराया है। उपचार के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

नायब तहसीलदार पूरण प्रकाश सिंह रावत ने बताया मरखोला गांव की दीपा देवी पत्नी कमल सिंह गांव के समीप जंगल में घास लेने गई थी। जहां बीते कल शाम गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।

कहा कि वन विभाग को क्षेत्र में नियमित ग्रश्त किए जाने और ग्रामीणों को जागरुकता बढ़ाए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *