• Sat. Jan 31st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

सीएम का तोहफा: उत्तराखंड में परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेगी डेढ़ करोड़ की अनुग्रह राशि

ByParyavaran Vichar

Jul 26, 2025

 देहरादून | कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों को बड़ी सौगात दी है। अब उत्तराखंड में परमवीर चक्र विजेताओं को एकमुश्त अनुग्रह राशि के रूप में 1.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। पहले यह राशि 50 लाख रुपये थी।

साथ ही उन्हें तीन लाख रुपये वार्षिक अनुदान भी मिलता रहेगा।

यह घोषणा मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में अपने पिता स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि पर आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में की थी। अब उन्होंने इस निर्णय को आधिकारिक रूप से अनुमोदन दे दिया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि:

  • जून 2022 से पहले यह राशि 30 लाख थी।
  • 10 जून 2022 को इसे बढ़ाकर 50 लाख किया गया था।
  • अब इसे और बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये कर दिया गया है।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड न केवल देवभूमि है, बल्कि वीरभूमि भी है। राज्य सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *