• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

गुलदार का खौफ… दहशत बढ़ने से देहरादून एफआरआई पांच दिनों के लिए किया गया पर्यटकों के लिए बंद

ByParyavaran Vichar

Oct 2, 2024

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में गुलदार की दहशत बढ़ने के कारण एफआरआई परिसर को पांच दिनों के लिए बंद किया गया है। पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। पिछले एक सप्ताह से एफआरआई में लगातार गुलदार दिख रहा है। परिसर में उसके शिकार के अवशेष भी मिल चुका है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

संस्थान के प्रचार एवं संपर्क कार्यालय के मुताबिक गुलदार की सक्रियता बढ़ने से पर्यटकों की सुरक्षा को कोई खतरा न हो, इसलिए यह कदम उठाया गया है। संस्थान में दो से छह अक्तूबर तक पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सुबह-शाम की सैर पर भी पाबंदी लगाई गई है।

डीएफओ नीरज शर्मा ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। कैमरा ट्रैप भी लगाया गया है, लेकिन गुलदार कैमरे में कैद नहीं हुआ है। टीम परिसर में लगातार गश्त कर रही है।I

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post