• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

नैनबाग में बारिश से पैदल मार्ग, नहर और घर खतरे में

ByParyavaran Vichar

Sep 3, 2025

टिहरी। लगातार हो रही बारिश से नैनबाग क्षेत्र में पैदल मार्ग, सिंचाई नहर और पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मसोन गांव में चार परिवारों के घर भू-धंसाव के खतरे में आ गए हैं। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की गुहार लगाई है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

सूत्रों के अनुसार, मसोन गांव के अर्जुन सिंह कुंवर के आंगन की दीवार गिर जाने से उनका घर खतरे में है। वहीं, सुरजन सिंह, त्रिपेन सिंह और सुरेंद्र सिंह के घरों के आसपास की जमीन धंसने से घरों के आगे बनी दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। प्रभावित परिवारों ने बताया कि दीवार के नीचे गांव का पैदल रास्ता है, जिससे अब उनके घरों को भी खतरा पैदा हो गया है।

पूर्व प्रधान रणवीर कठैत ने कहा कि क्षतिग्रस्त रास्तों और घरों की आंगन की सुरक्षा दीवारों की शीघ्र मरम्मत नहीं की गई तो घरों को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की मांग की।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

राजस्व उप निरीक्षक पवन राणा ने बताया कि लगातार बारिश के कारण वह गांव नहीं जा पाए हैं। बारिश थमने के बाद वह राजस्व टीम के साथ गांव जाकर बारिश से क्षतिग्रस्त हुई परिसंपत्तियों का मुआयना करेंगे।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post