• Fri. Nov 6th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

आपदा ने बहा दी खुशियां, इस साल नहीं होंगे त्योहार

ByParyavaran Vichar

Oct 1, 2025

देहरादून । बीते दिनों हुई तीव्र मानसून की बारिश ने उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। सहस्रधारा और मजाड़ा गांव के लोग अब अपने खोए हुए सुख-दुख को समेटने की कोशिश में हैं, लेकिन त्योहारों की खुशी इस साल उनके लिए दूर की कहानी बन गई है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

सहस्रधारा के ग्रामीणों ने बताया कि मानसून के पहले नवरात्र और दीपावली की तैयारी के साथ-साथ खरीदी-बिक्री की योजना बनाई थी, लेकिन अचानक आई आपदा ने सब कुछ बहा कर ले गई। ग्रामीणों का कहना है कि अब उनके पास त्योहार मनाने का समय या संसाधन नहीं बचे।

अमर उजाला की टीम ने ढाई बजे दोपहर के करीब मजाड़ा गांव का दौरा किया। रास्ते में देखा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौका चूंगा चामासारी में बच्चों की पाठशाला चल रही थी और कुछ बच्चे खेल रहे थे। लेकिन आगे चलते ही वह रास्ता नजर आया, जिसे आपदा ने अपने साथ बहा लिया था। वहां जेसीबी मशीन से मलबा हटाने का काम जारी था।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

कुछ दिन पहले ही साफ किए गए रास्तों से ग्रामीण अपने गांव पहुंच रहे थे। आपदा के 15 दिन बाद हालात में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन उनके चेहरे पर पहले जैसी खुशी नहीं दिख रही। ग्रामीण अपने पशुओं के लिए चारा-पत्ती और घरों में दबा सामान निकालने के लिए ही अपने घर जा रहे हैं।

ग्रामीण शाम से पहले अपने घरों और परिजनों के घर पहुंच जाते हैं, ताकि अंधेरे में कोई परेशानी न हो। इस आपदा ने इस साल उनके त्योहारों की खुशियों को पूरी तरह बहा दिया है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post