• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

अब सभी केंद्रों पर 5-जी जैमर, तीन बार होंगे चेक, कंपनी देगी प्रमाणपत्र

ByParyavaran Vichar

Oct 1, 2025

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने स्नातक स्तरीय परीक्षा में अब सभी 445 परीक्षा केंद्रों पर केवल 5-जी तकनीक वाले जैमर लगाए जाने का निर्णय लिया है। पिछली परीक्षा में 4-जी जैमर लगाए गए थे, जो तकनीकी रूप से कमजोर साबित हुए थे और 5-जी नेटवर्क को जाम नहीं कर पा रहे थे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

अमर उजाला ने 23 सितंबर के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। आयोग की बैठक में तय किया गया कि आगामी पांच अक्टूबर की परीक्षा में सभी जैमर 5-जी होंगे। जैमर उपलब्ध कराने वाली कंपनी ईसीआईएल यह प्रमाण पत्र भी देगी कि सभी जैमर 5-जी तकनीक के हैं।

परीक्षा केंद्रों पर जैमर की जांच तीन बार की जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक और सेक्टर मजिस्ट्रेट को लिखित रूप में जैमर के काम करने की रिपोर्ट देनी होगी। जैमर सिर्फ परीक्षा कक्ष में ही नहीं बल्कि टॉयलेट और बाथरूम में भी प्रभावी होंगे।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इस कदम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग न हो और परीक्षा निष्पक्ष रूप से संपन्न हो।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post