• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

देहरादून: सीएम धामी ने दी सीबीआई जांच की अनुमति, बोले- युवाओं के हित में सिर झुका सकता हूं

ByParyavaran Vichar

Oct 2, 2025

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच की संस्तुति को मंजूरी दे दी है। हाल ही में बेरोजगार संघ के धरना स्थल पर पहुंचकर उन्होंने युवाओं के बीच यह घोषणा की थी।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के मन में किसी भी प्रकार की शंका या संदेह नहीं रहना चाहिए। इसी कारण राज्य सरकार ने मामले को राज्य की एजेंसियों तक सीमित रखने के बजाय केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच से पूरे प्रकरण की गहन और निष्पक्ष जांच होगी तथा दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

धामी ने स्पष्ट किया कि सरकार ने नकल के मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई की, आरोपियों को गिरफ्तार कराया और एसआईटी का गठन भी किया। लेकिन विपक्ष इस मामले की आड़ में युवाओं को ढाल बनाकर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहा था।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारे बच्चों की परेशानियों को देखकर और अराजक तत्वों के षड्यंत्र को विफल करने के लिए मैंने स्वयं युवाओं से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि सीबीआई जांच के साथ उनकी सभी न्यायोचित मांगों को पूरा किया जाएगा। कुछ लोग कह रहे हैं कि हम सीबीआई जांच की मांग करने वालों के आगे झुक गए। मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि युवाओं के हितों की रक्षा के लिए मैं सिर झुका भी सकता हूं और स्वयं को मिटा भी सकता हूं।”

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post