• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

कुत्ते के काटने के दो दिन बाद गाय की मौत

ByParyavaran Vichar

Oct 3, 2025

देहरादून  जिले के त्यूणी क्षेत्र से सटे उत्तरकाशी जिले के बंगाण क्षेत्र के पावली गांव में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां लावारिस कुत्ते ने एक दुधारू गाय को काट लिया। दो दिन बाद अचानक गाय की मौत हो गई। मौत से पहले उसके मुंह से झाग निकल रहा था और शरीर अकड़ गया था। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

गाय के दूध का सेवन करने वाले पशुपालक के परिवार समेत 22 लोग तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी पहुंचे। चिकित्सकों ने सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) की पहली डोज दी और आगे पूरा कोर्स कराने की सलाह दी। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल सभी ग्रामीणों की सेहत सामान्य है।

ग्रामीणों ने बताया कि गाय को काटने वाला कुत्ता घटना के बाद से लापता है। लोग उसे ढूंढते रहे ताकि यह पता चल सके कि कुत्ते को वास्तव में रेबीज था या नहीं, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि सभी 22 लोगों को एआरवी लगाई गई है और नियमित निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में इस तरह का यह पहला मामला है।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post