• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

यूकेएसएसएससी परीक्षा से पहले फर्जीवाड़ा: संदिग्ध अभ्यर्थी पर मुकदमा दर्ज, तीन फॉर्मों में झूठे दस्तावेज लगाए

ByParyavaran Vichar

Oct 4, 2025

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की आगामी परीक्षा से पहले एक संदिग्ध अभ्यर्थी के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। आरोपी ने सहकारी निरीक्षक भर्ती के लिए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तीन अलग-अलग आवेदन किए थे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

जांच में पाया गया कि गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी सुरेंद्र कुमार ने फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र और स्थायी निवास प्रमाणपत्र लगाए थे। उसने तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया और सेवायोजन विभाग की इंप्लाई आईडी भी फर्जी दर्ज की।

फर्जीवाड़े का खुलासा

आयोग द्वारा डाटा परीक्षण के दौरान यह अभ्यर्थी संदिग्ध पाया गया। इसके बाद गोपनीय जांच कराई गई, जिसमें सामने आया कि सुरेंद्र कुमार ने अपने पिता के नाम की स्पेलिंग तीनों फॉर्मों में अलग-अलग लिखी ताकि आवेदन स्वीकार हो जाए।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

प्राथमिक जांच में यह भी पाया गया कि उसने बिना हस्ताक्षर वाला स्थायी प्रमाणपत्र, जो कथित रूप से उत्तराखंड सरकार से जारी बताया गया था, जमा किया। ओबीसी प्रमाणपत्र भी फर्जी निकला। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि उसने तीन बार अलग-अलग विश्वविद्यालयों से ग्रेजुएशन पास दिखाया है।

मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी

गोपनीय जांच पूरी होने के बाद एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी की रिपोर्ट पर रायपुर थाने में सुरेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 5 अक्तूबर को सहकारी निरीक्षक पद की परीक्षा आयोजित होनी थी, लेकिन उससे पहले ही यह फर्जीवाड़ा पकड़ा गया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है, और जल्द ही सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post