• Fri. Nov 6th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

दून मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में विवाद, पुलिस हस्तक्षेप

ByParyavaran Vichar

Oct 13, 2025

देहरादून।  दून मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने हॉस्टल में देर रात लगभग दो बजे तेज आवाज में गाने बजाकर हुड़दंग मचाया। जब कुछ छात्रों ने इसका विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को सूचना मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर कई कर्मचारियों को भेजा। विवाद बढ़ते देख पुलिस को भी बुलाया गया। शहर कोतवाली पुलिस ने छात्रों को फटकारते हुए अगले दिन कोतवाली बुलाया और कड़ी हिदायत दी। पुलिस ने कहा कि इस तरह की अराजकता पूर्ण घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है, जो घटना की जांच करेगी। घटना के दौरान कुछ बाहरी लोग भी हॉस्टल में घुस गए थे, इसलिए सुरक्षा कर्मियों से भी जवाब मांगा जाएगा।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

चिकितकों का विरोध
घटना के दौरान किसी ने एक चिकित्सक का कॉलर पकड़ लिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसे शर्मनाक बताया और सोमवार को विरोध स्वरूप सभी चिकित्सक काली पट्टी बांधकर ओपीडी में मरीजों को देखेंगे।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post