• Wed. Feb 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

महिला वर्ग में देहरादून ने जीता बैडमिंटन टूर्नामेंट, पुरुष वर्ग में कुमाऊं रहा विजेता

ByParyavaran Vichar

Oct 14, 2025

ऋषिकेश। वीएमएसबी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी, मुनि की रेती में दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित किया गया।

टूर्नामेंट में रुड़की, हरिद्वार, कुमाऊं, देहरादून और टिहरी के विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया।
महिला वर्ग के फाइनल में देहरादून ने कुमाऊं को 2-0 से हराया, जबकि पुरुष वर्ग में कुमाऊं ने रुड़की को 2-1 से पराजित कर चैंपियनशिप जीती।

कार्यक्रम का उद्घाटन ओआईएमटी के निदेशक डॉ. विकास गैरोला ने किया। इस मौके पर वहीद अहमद, प्रेम मोहन कंडारी, जितेंद्र सिंह बिष्ट, सुनील रावत सहित कई अतिथि उपस्थित रहे।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *