• Tue. Feb 17th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

पिटकुल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: दिवाली पर 3% महंगाई भत्ते का तोहफा

ByParyavaran Vichar

Oct 16, 2025

देहरादून। पिटकुल के सभी 874 नियमित कर्मचारियों को दिवाली पर खुशखबरी मिली है। शासन के आदेश और एमडी पी.सी. ध्यानी की मंजूरी के बाद कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाया गया है। अब जुलाई 2025 से कर्मचारियों को 55% के बजाय 58% महंगाई भत्ता मिलेगा।

इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों के मासिक वेतन में 597 से 6723 रुपये तक की वृद्धि होगी। इसके अलावा, पिटकुल प्रबंधन ने दिवाली बोनस का आदेश भी जारी किया है, जिससे समूह-ग और समूह-घ के 586 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *