• Tue. Feb 17th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

देहरादून: चर्चित मोती हत्याकांड में दोनों आरोपी दोषमुक्त, पुलिस की फर्जी कहानी फेल

ByParyavaran Vichar

Oct 17, 2025

देहरादून  । देहरादून  के चर्चित मोती हत्याकांड में पुलिस की कहानी अदालत में फेल हो गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह की अदालत ने बुधवार को आरोपी नदीम और अहसान को दोषमुक्त करार दिया। दोनों आरोपी करीब छह साल आठ माह से जेल में बंद थे।

मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि मृतक मोती सिंह के सिर पर कोई चोट नहीं थी। केवल गले और जांघ पर गहरे चीरे के निशान मिले थे। इससे पुलिस की कहानी कि आरोपियों ने ईंट से सिर पर वार कर हत्या की थी, पूरी तरह असत्य साबित हुई।

घटना 16 जनवरी 2019 की थी। तारा सिंह ने बताया कि उनका बेटा मोती सिंह विकासनगर क्षेत्र में बाल कटवाने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में मोती का शव आसन बैराज के गेट नंबर एक पर फंसा मिला। पुलिस ने नदीम और अहसान पर अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज किया और आरोपपत्र दाखिल किया।

अभियोजन पक्ष ने 15 गवाह पेश किए, जबकि बचाव पक्ष ने आरोपों का खंडन किया। न्यायालय ने साक्ष्यों की कमी और आरोप सिद्ध न होने के कारण दोनों को दोषमुक्त कर दिया।

मामले में पुलिस की जांच और कहानी पर कई सवाल उठे। घटना स्थल से बरामद ईंट और कार की खून मिलान जांच नहीं हुई। अहम गवाह संजय चौहान से आरोपियों की पहचान टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड में नहीं कराई गई। हत्या का उद्देश्य और कोई पुरानी रंजिश भी सामने नहीं आई।

पुलिस दो माह तक शक्ति नहर में शव की तलाश करती रही। ड्रोन, सोनार और डाइविंग तकनीक का उपयोग किया गया, लेकिन शव आखिरकार आसन बैराज में मिला।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *