• Tue. Feb 17th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

अल्मोड़ा में पत्नी ने पति और ससुर पर लगाया मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप

ByParyavaran Vichar

Oct 20, 2025

अल्मोड़ा। रानीधारा क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और ससुर के खिलाफ महिला कोतवाली में तहरीर दी है। महिला ने आरोप लगाया कि 17 अक्तूबर की रात उसके पति और ससुर ने नशे की हालत में उसे पीटा और गाली-गलौज कर अभद्र व्यवहार किया।

पीड़िता ने अपनी सुरक्षा के साथ-साथ अपनी नाबालिग बेटी की सुरक्षा की भी मांग की है। महिला ने बताया कि उसका पति अनमोल मठपाल (38 वर्ष) बीते कई दिनों से नशे में उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। घटना वाले दिन उसके ससुर भुवन चंद्र मठपाल (72 वर्ष) ने भी उस पर हमला किया। पीड़िता ने अपनी बेटी को लेकर किसी तरह घर से बाहर भागकर जान बचाई। इस दौरान उसे गर्दन और पीठ पर चोटें आईं।

महिला ने बताया कि इससे पहले 24 जुलाई 2025 को भी उसने महिला थाना अल्मोड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पति ने माफीनामा दिया था।

अल्मोड़ा एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *