• Mon. Feb 16th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

डिलीवरी में डॉक्टरों की लापरवाही, पेट में छोड़ी पट्टी से महिला की मौत

ByParyavaran Vichar

Oct 22, 2025

देहरादून । में मेडिकल लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। नौ महीने पहले डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट में पट्टी छोड़ दी थी। तब से महिला लगातार पेट दर्द से जूझती रही, लेकिन अस्पताल ने हर बार मामला सामान्य बताया।

तीन दिन पहले हालत बिगड़ने पर महिला को ग्राफिक एरा अस्पताल लाया गया, जहां ऑपरेशन के दौरान पेट से पट्टी निकली। लेकिन इंफेक्शन ज्यादा फैल जाने से महिला की मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने मदर केयर अस्पताल के सामने शव रखकर हंगामा किया। सीएमओ ने अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द कर अस्पताल को सील कर दिया है। जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है।

मृतका ज्योति (26) लक्खीबाग निवासी थी। पति प्रज्वल सहारनपुर चौक पर पंक्चर की दुकान चलाते हैं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *