• Sun. Feb 15th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

ओंगी गांव के जंगल में घास लेने गई महिला भालू से बचने के लिए दौड़ी, पहाड़ी से गिरकर हुई मौत

ByParyavaran Vichar

Oct 28, 2025

उत्तरकाशी — भटवाड़ी विकासखंड के ओंगी गांव में घास लेने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले से बचने के दौरान महिला पहाड़ी से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विस्तार
भटवाड़ी क्षेत्र के ओंगी गांव के जंगल में रविवार देर शाम यह दर्दनाक घटना हुई। गांव की 37 वर्षीय विनीता राणा, पत्नी सतेंद्र राणा, रोज की तरह घास लेने जंगल गई थीं। इसी दौरान अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। विनीता ने जान बचाने की कोशिश में भागने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह पहाड़ी से गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को गांव लाया। बाद में राजस्व उपनिरीक्षक और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सोमवार को मृतका का अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट पर किया गया।

ग्राम प्रधान सतीश रावत ने बताया कि पिछले कई महीनों से ओंगी और आसपास के गांवों में भालू का आतंक बना हुआ है। ग्रामीणों ने करीब 15-20 दिन पहले ही डीएफओ को लिखित रूप से अवगत कराया था कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और भालू को पकड़ने की व्यवस्था की जाए, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वन विभाग की प्रतिक्रिया
घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंज अधिकारी बाड़ाहाट, मुकेश रतूड़ी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि महिला की मौत सीधे भालू के हमले से हुई या उससे बचने के प्रयास में गिरने से। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है और भालू को भगाने के लिए पटाखे जलाने जैसी कार्रवाई जारी है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *