• Sun. Mar 22nd, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

सीएम धामी से मिला भारत दर्शन दल

ByParyavaran Vichar

Nov 21, 2025

देहरादून। नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में शामिल देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्रों ने भेंट कर प्रेरणादायक संवाद किया। मुख्यमंत्री ने छात्रों को समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और सतत प्रयास के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपनी गलतियों को सुधारना और लक्ष्य पर केंद्रित रहना बेहद आवश्यक है।

उन्होंने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए उपयोगी अनुभवों के द्वार खोलते हैं, और राज्य सरकार जल्द ही ऐसे कार्यक्रमों का विस्तार राज्य स्तर पर भी करेगी। धामी ने अपने छात्र जीवन की यादें साझा करते हुए बताया कि दसवीं कक्षा की परीक्षा देने के लिए उनका पहला शैक्षणिक सफर खटीमा से सागर तक का था, जिसने उन्हें निरंतर सीखने की प्रेरणा दी।

सीएम ने स्वामी विवेकानंद का स्मरण करते हुए कहा कि हर मनुष्य के भीतर असीम शक्ति निहित है, जिसे पाने के लिए आत्मविश्वास, एकाग्रता और लगातार प्रयास जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पढ़ाई का समय अमूल्य होता है और इसे अनुशासन, परिश्रम और स्पष्ट लेखन शैली के साथ उपयोग में लाना चाहिए। चुनौतियों और प्रतिस्पर्धा से ही व्यक्ति मजबूत बनता है, इसलिए उनसे घबराना नहीं चाहिए।

कार्यक्रम में देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी भी उपस्थित रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *