• Fri. Feb 13th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

रेलवे भर्ती परीक्षा में नकल का पर्दाफाश, संदिग्ध सॉल्वर गिरफ्तार

ByParyavaran Vichar

Dec 4, 2025

देहरादून।
रेलवे भर्ती बोर्ड की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में नकल का बड़ा मामला सामने आया है। मंगलवार को पटेल नगर थाना क्षेत्र स्थित एक परीक्षा केंद्र में एक संदिग्ध सॉल्वर को नकल करते हुए पकड़ा गया, जिसके तार हरियाणा से जुड़े होने का खुलासा हुआ है। परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखते हुए केंद्र प्रबंधन और पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और तुरंत पूछताछ के लिए पटेल नगर थाना ले जाया गया।

सूत्रों के अनुसार आरोपी से देर रात तक पूछताछ जारी रही, जिसके बाद संबंधित धाराओं में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में था और इस पूरे गिरोह में उसकी क्या भूमिका थी।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि नकल गिरोह प्रश्नपत्र और उत्तरों के आदान-प्रदान के लिए किसी निजी मैसेजिंग एप्लिकेशन का उपयोग कर रहा था। इस तकनीकी सहायता की मदद से परीक्षार्थियों तक हल और जानकारी पहुंचाई जा रही थी। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और आरोपी से जुड़े सभी लिंक खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस टीम इस बात का भी पता लगाने में जुटी है कि क्या इसी नेटवर्क के माध्यम से अन्य परीक्षा केंद्रों में भी नकल की कोशिश हुई थी। फिलहाल आरोपी के मोबाइल, चैट हिस्ट्री और संपर्कों की जांच करके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की कोशिश की जा रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *