• Fri. Feb 20th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 11 दिन तक दहशत में रही वरिष्ठ प्राध्यापिका, 1.11 करोड़ की साइबर ठगी

ByParyavaran Vichar

Dec 22, 2025

उत्तराखंड। उत्तराखंड  के कोटद्वार में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां राजकीय पीजी कॉलेज की एक वरिष्ठ प्राध्यापिका को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 1.11 करोड़ रुपये ठग लिए गए। ठगों ने व्हाट्सएप कॉल पर खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर प्राध्यापिका को झांसे में लिया और 11 दिनों तक मानसिक दबाव में रखा।

आठ दिसंबर को बंगलुरू से कथित टेलीफोन विभाग के अधिकारी बनकर कॉल की गई। प्राध्यापिका के नंबर से आपत्तिजनक संदेश भेजे जाने और एक छात्रा की आत्महत्या का हवाला देकर मुकदमे की धमकी दी गई। इसके बाद एक महिला अधिकारी के नाम पर लगातार संपर्क रखा गया और सेटलमेंट के नाम पर बड़ी रकम वसूल ली गई।

डर के कारण प्राध्यापिका किसी से संपर्क नहीं कर सकीं। 16 दिसंबर को इंडियन बैंक खाते से 37 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद इलाहाबाद जाकर एफडी और पॉलिसी मेच्योरिटी की 30 लाख से अधिक की राशि भी भेज दी गई। 19 दिसंबर को बड़ी बहन की जमा पूंजी करीब 40 लाख रुपये भी ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दी गई।

अंततः भाई के हस्तक्षेप और हिम्मत दिलाने पर प्राध्यापिका ने आगे पैसे भेजने से इनकार किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार, ठग अब भी व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क कर ‘अरेस्ट वारंट कैंसिलेशन’ के नाम पर 64 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *