• Sat. Feb 21st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

अंकिता हत्याकांड: आरोप लगाने वाली उर्मिला की पृष्ठभूमि खंगालेगी दून पुलिस, ब्लैकमेलिंग के आरोपों की भी जांच

ByParyavaran Vichar

Dec 26, 2025

देहरादून।
अंकिता भंडारी हत्याकांड की आड़ में ब्लैकमेलिंग और अश्लील सामग्री प्रसारित करने के आरोपों को लेकर दून पुलिस ने उर्मिला सनावर के खिलाफ गहन जांच शुरू कर दी है। उर्मिला स्वयं को पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी बताती है।

एसएसपी अजय सिंह ने जांच अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि उर्मिला के सभी पुराने सोशल मीडिया वीडियो, गतिविधियों और उनके खिलाफ दर्ज मामलों की बारीकी से जांच की जाए। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को भड़काने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कथित आपराधिक इस्तेमाल और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं, इसलिए हर पहलू की जांच आवश्यक है।

सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नेहरू कॉलोनी पुलिस सहारनपुर पुलिस से भी संपर्क कर रही है, जहां उर्मिला के खिलाफ पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ द्वारा पहले से एक मामला दर्ज कराया गया है।

आरती गौड़ ने नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज एक अन्य शिकायत में आरोप लगाया है कि उर्मिला पुराने मुकदमे के कारण उनके खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बना रही है। आरोप है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी जा रही है और मानसिक दबाव बनाया जा रहा है।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो और वीडियो को जांच में शामिल करते हुए उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल लैब भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा के अनुसार मामले की जांच जारी है और सभी डिजिटल साक्ष्यों की विधिवत जांच कराई जाएगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *