• Sat. Jan 31st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी बस; सात की मौत, 12 घायल

ByParyavaran Vichar

Dec 30, 2025

अल्मोड़ा।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भिकियासैंण क्षेत्र के शिलापनी के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों का इलाज जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तुरंत और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *