• Fri. Jan 30th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

आईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और डॉ. सदानंद दाते समेत नौ अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

ByParyavaran Vichar

Jan 26, 2026

देहरादून।
उत्तराखंड पुलिस के आईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और डॉ. सदानंद दाते समेत कुल नौ अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें आईजी डॉ. रावत और डॉ. दाते को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा, जबकि अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के आधार पर यह सम्मान मिलेगा।

डॉ. सदानंद दाते का नाम सीबीआई कोटे से प्रस्तावित किया गया था। वे सात वर्षों तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान सीबीआई में तैनात रह चुके हैं। इसके अलावा सात अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक देने की घोषणा की गई है, जिनमें फायर सर्विस के दो कर्मचारी भी शामिल हैं।

इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को यह सम्मान मिलने पर डीजीपी दीपम सेठ ने शुभकामनाएं दी हैं।

सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक पाने वाले अधिकारी व कर्मचारी

  • प्रबोध कुमार घिल्डियाल, डीएसपी, रुद्रप्रयाग

  • शिवराज सिंह, डीएसपी, चम्पावत

  • ज्योति चौहान, इंस्पेक्टर विजिलेंस, सेक्टर देहरादून

  • सुभाष चंद्र, इंस्पेक्टर इंटेलिजेंस

  • साजिद अली, एएसआई, पुलिस मुख्यालय

फायर सर्विस से

  • गिरीश चंद्र लोहानी, लीडिंग फायरमैन, देहरादून

  • मुकेश कुमार पोखरियाल, लीडिंग फायरमैन, देहरादून

सिविल डिफेंस से राष्ट्रपति पदक

  • मीना मोहन शर्मा, सेक्टर वार्डन

  • रविंद्र मोहन काला, डिप्टी डिविजनल वार्डन

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *