• Wed. Feb 11th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 16 फरवरी को राजभवन कूच

ByParyavaran Vichar

Feb 10, 2026

देहरादून। उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मंगलवार को देहरादून में प्रेसवार्ता कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, बेरोजगारी चरम पर है और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन मूल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस ने ऐलान किया है कि महिला अपराध, बेरोजगारी और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर 16 फरवरी को राजभवन कूच किया जाएगा। प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर सरकार की नाकामियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *