• Wed. Jul 30th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

सभी कर्मचारियों को वेतन और पेंशन 28 तारीख को जारी करने के निर्देश

ByParyavaran Vichar

Oct 23, 2024

मुख्यमंत्री ने आगामी त्योहारी सीजन से पहले इस महीने की 28 तारीख को सभी बोर्डों और निगमों के कर्मचारियों को वेतन और पेंशन जारी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस निर्णय से बोर्डों और निगमों के लगभग 50,000 कर्मचारी और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहली जनवरी, 2023 से सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने का भी निर्णय लिया है।

इस वृद्धि का हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के तहत लंबित बकाया राशि भी जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है और पिछले 20 महीनों में इस दिशा में कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

सरकार ने कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के उपरांत सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने तथा सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में ही यह निर्णय लिया गया जो राज्य सरकार के मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता देने तथा उन्हें पर्याप्त सहायता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *