• Wed. Mar 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

लोहाघाट–पिथौरागढ़ मार्ग पर कार खाई में गिरी, दो युवक घायल

ByParyavaran Vichar

Mar 18, 2026

चंपावत: लोहाघाट से पिथौरागढ़ जा रही एक कार सोमवार को हादसे का शिकार हो गई। घाट पुल के पास कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार दो युवक घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही बाराकोट चौकी पुलिस और लोहाघाट फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस के जरिए उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लोहाघाट भेजा गया।

तहसीलदार बृजमोहन आर्या के अनुसार, हादसे में कार चालक युवराज ओली (18) निवासी गलचौड़ा, लोहाघाट गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं दीपेश खर्कवाल (18) निवासी पिथौरागढ़ को हल्की चोटें आई हैं।

गंभीर रूप से घायल युवक की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *