• Wed. Mar 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

देहरादून में खंडहर से युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी

ByParyavaran Vichar

Mar 18, 2026

देहरादून: देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित चूना भट्टा इलाके में सोमवार को एक खंडहरनुमा मकान से 26 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना रिस्पना नदी किनारे की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान शिवानी अरोरा (26) निवासी पंचपुरी सूरज बस्ती, अधोईवाला के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के शरीर पर चोट के निशान मौजूद हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस नशे की ओवरडोज को भी मौत का एक संभावित कारण मानकर जांच कर रही है।

परिजनों के अनुसार, शिवानी की शादी करीब चार साल पहले हुई थी और वह लंबे समय से नशे की आदी थी। उसे पहले भी तीन बार नशा मुक्ति केंद्र भेजा जा चुका था। हाल ही में उसे हरिद्वार स्थित नशा मुक्ति केंद्र भेजने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन वह पिछले तीन-चार दिनों से घर नहीं लौटी थी।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस सभी पहलुओं—हत्या और ओवरडोज—दोनों एंगल से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *