• Wed. Apr 1st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

आज से पानी महंगा, जल संस्थान ने बिलों में 4% की बढ़ोतरी की

ByParyavaran Vichar

Apr 1, 2026

देहरादून: यदि आपके घर में जल संस्थान की पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति होती है, तो आज से आपको इसके लिए अधिक भुगतान करना होगा। जल संस्थान ने पानी के बिलों में करीब 4 प्रतिशत की वृद्धि लागू कर दी है।

अधिकारियों के अनुसार, यह बढ़ोतरी 2013 के बेस टैरिफ के आधार पर तय की गई संरचना के तहत हर साल की जाती है। हालांकि पहले लोअर स्लैब में 9 प्रतिशत और उच्च स्लैब में 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होती थी, जिसे अब घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया गया है।

जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक डी.के. सिंह ने बताया कि पानी के बिल मुख्य रूप से दो आधारों पर तय किए जाते हैं। पहला, हाउस टैक्स असेसमेंट के अनुसार उपभोक्ताओं को अलग-अलग स्लैब में रखा जाता है। दूसरा, वैल्यूमेट्रिक टैरिफ के तहत पानी की खपत (लीटर में) के आधार पर बिल निर्धारित किया जाता है।

प्रदेश में लगभग 50 हजार उपभोक्ता वैल्यूमेट्रिक टैरिफ के अंतर्गत आते हैं। नई दरें लागू होने के बाद अब उपभोक्ताओं को पानी के लिए पहले से अधिक राशि चुकानी पड़ेगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *